सक्ती
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला का तबादला , अब यह होंगे जिले के नए कलेक्टर

सक्ती – जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला का तबादला बेमेतरा हो गया है अब राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा होंगे जांजगीर चाम्पा जिले के नए कलेक्टर बता दे की तारण प्रकाश सिन्हा जांजगीर जिले में जिला पंचायत CEO रह चुके है वर्तमान में अभी वे जिला राजनांदगांव के कलेक्टर है।
जिले के संवेदनशील कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला की पदस्थापना चाहे किसी भी जिले में हो वो आपरेशन राहुल को लेकर हमेशा जिले वासियो के दिल मे रहेंगे।