देवी भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ.साहू

सक्ती । विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायत,विधायक आदर्श ग्राम पंचायत सिवनी में ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने शामिल होकर व्यास पीठ आचार्य पंडित विजयानंद पाठक जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सांध्यकालीन मंडल आरती में शामिल होकर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जय भवानी देवांगन ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन देवांगन , जनपद सदस्य नम्रता राघवेंद्र नामदेव ,सरपंच प्रतिनिधि चंद्र कुमार राठौर, पूर्व सरपंच चुडामणी राठौर,पिछडा मोर्चा के प्रदेश कार्य स. सदस्य डॉ राजू यादव, अधिवक्ता दीन दयाल राठौर, अधिवक्ता दीपक बरेठ, मंडल महामंत्री प्रमोद देवांगन उपाध्यक्ष रामाधीन राठौर उपसरपंच चंद्र देव साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ बरेठ, कोषाध्यक्ष बसंत सूर्या. डॉ. संतोष यादव,पूर्व उपसरपंच आशीष राठौर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनहरण बबलू राठौर ,कोमल राठौर,ताराचंद राठौर, राम गोपाल राठौर ,राजेंद्र अग्रवाल आदि प्रमुख ने भी कथा श्रवण किया।