सक्ती

कलेक्टर कर रही है स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण

सक्ती‌।  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व शासकीय आर्वेदिक औषधीलाय केन्द्र सिंघरा, चरौदा, सहित अडभार स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में लैब, ओपीडी, मरीज वार्ड का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित को निर्देशित किया कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित कराए। यहाँ आने वाले मरीजों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था तथा यहां आने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज बहुत उम्मीद के साथ अपना उपचार कराने आते हैं। उन्हें पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किरारी, गुड़ेराडीह, आमादहरा, डंगचगहापारा व स्कूलपारा आडिल, नवरंगपुर सहित चरौदा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में दिए जा रहे आहार की जाँच की। यहाँ उन्होंने मीनू के आधार पर भोजन वितरण के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में गैस सिलेंडर व कनेक्शन के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों से चर्चा कर आंगनबाड़ी की गतिविधियों की जानकारी ली। रसोईकक्ष के साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को समय-समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी के प्रवेश द्वार की सीढ़ी को बच्चों के अनुकूल बनवाने को कहा।