
सक्ती । छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयोजक शिव मिश्रा के अनुमोदन के पश्चात प्रांतीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी के द्वारा सक्ती जिला अंतर्गत डभरा विकास खंड के पुरेनातेली प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत परस राम निषाद तथा सरगुजा जिला के लुण्ड्रा विकास खंड के टोंगरीपारा प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ महेश कुमार नामदेव को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इन दोनों को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बघेल, विकास मानिकपुरी जिला अध्यक्ष मोहला मानपुर , अजय केरकेटा जिला अध्यक्ष सरगुजा , विकास चौबे जिला अध्यक्ष बेमेतरा , भूपेश पाणिग्रही जिला अध्यक्ष बस्तर,सरिता मनहर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला सक्ती, शशि कला उरांव,राज रोशन सि दार ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा , बिहारी लाल बरेठ, बंशी लाल उरांव,अर्जुन खूंटे ब्लॉक डभरा ,मधु सोनवानी, इंद्रजीत कास्ते, अमर दास मानिकपुरी, माधुरी खरा, धनवंती धीवर, अमित पटेल, अनीश जायसवाल, खगेश भारद्वाज, विनोद उरांव, विजय तेली ,चरन सिंह, मुकेश यादव, लक्ष्मी यादव, तरूण पटेल , कृष्ण कांत सिदार,भोग सिंह, मोहन सिंह राठिया, मधुसूदन कास्यकार, प्रमोद सि दार, शैलेंद्र सिंह,दिनेश गोंड , आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।