सक्ती

महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजन

महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजन kshititech

सक्ती ‌। दिनांक 5 मार्च 2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर आयोजित महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा जनसेवा समिति हटरी धर्मशाला सक्ती जिला सक्ती में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती के विशेष न्यायाधीश (एफटीएससी)/अध्यक्ष श्री यशवंत कुमार सारथी द्वारा पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के संवैधानिक मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य एवं समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया गया। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ० ममता भोजवानी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी गई। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी .आर.साहू द्वारा घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के गिरफ्तारी के संबंध में बताया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता एवं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन सुश्री अलका जयसवाल एवं सुश्री अन्नपूर्णा राठौर अधिवक्ता द्वारा विवाह एवं तलाक, घरेलू हिंसा, मेंटेनेंस ला, एसिड अटैक के बारे में बताया गया। प्राचार्य श्रीमती पी. गबेल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं चिकित्सा अधिकारी कात्यायनी सिंह द्वारा चिकित्सीय कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। हाई कोर्ट अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल द्वारा महिलाओं के गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनभागीदारी महिला मारवाड़ी सम्मेलन शाखा, महिला लिनेस क्लब, महिला मारवाड़ी जागृति शाखा सक्ती के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षिकाएं, तथा स्व सहायता समूह एवं सरपंच पंच सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहे।