सक्ती

कलेक्टर नूपुर ने सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण,एनआरसी में न हो कोई बेड खाली- कलेक्टर पन्ना

सक्ती – जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने 21 फरवरी को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया,कलेक्टर पन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं के अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सक्ती कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने अस्पताल में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के हमर लैब निर्माण, नवीन ब्लड बैंक निर्माण, नवीन स्वीकृति प्राप्त उपकरणों की जानकारी, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया,इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, डीपीएम अर्चना तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने अस्पताल परिसर में संचालित सभी कक्षों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये,सक्ती विकासखंड में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा,कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में खाली और भरे बेड की जानकारी ली तथा उनकी माताओं से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि ईलाके के गंभीर और कुपोषित बच्चों को माताओं के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) लाया जाये और उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जाये। इस दौरान उन्होंने स्टोर रूम का अवलोकन किया और जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता देखी‌।