सक्ती

6वें अंतराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षकों ने किया नाम रोशन

4 गोल्ड, 2 सिल्वर, 8 ब्रांज मेडल जीतकर किया जिले का नाम रोशन

सक्ती जिले की आकांक्षा ने किया जैजैपुर क्षेत्र का नाम रोशन

जैजैपुर ‌। जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत शिकारीनार की रहने वाली आकांक्षा चंद्रा पिता राजकुमार उर्फ राजू चंद्रा के पुत्री ने जैजैपुर के साथ में सक्ती जिले का भी नाम रोशन किया जहां पर कराटे में कांस्य पदक एवं फाइट में सिल्वर पदक प्राप्त कर जैजैपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह ग्राम पंचायत शिकारीनार छोटा सा ग्राम है जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा चंद्रा ने अपने मेहनत परिश्रम से 2 मेडल अपने नाम दर्ज कर एक इतिहास रच डाला । यह छोटे से ग्राम शिकारीनार की रहने वाली होनहार छात्रा अपने अथक परिश्रम से यह मेडल अपने नाम पर किया है जो क्षेत्र के साथ में पूरे जिले सक्ती को भी गौरवतीत कर शक्ति प्रदान कर उचाई पर पहुंचने का प्रयास कर रही है।
आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित 6वें अंतराष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप 2023 में जिले के 15 कराते प्रशिक्षकों ने जिले का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रशिक्षकों ने गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉज मेडल के समेत बेस्ट रेफरी एवं बेस्ट लीडरशिप की ट्रॉफी भी से भी जिले को जीत दिलाकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के स्वर्ण भारती स्टेडियम में 3,4 एवं 5 फरवरी 2023 को यूनाइटेड शोतोकान कराटे डू इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न देशों के बीच चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान पर भारत, दूसरे पर नेपाल एवं भूटान तिसरे स्थान पर रहा। यूनाइटेड शोतोकान कराटे डू इंडिया के जनरल सेकेटरी सिहान वरूण पाण्डे एवं सेल्फ डिफेन्स आर्गेनाइजेशन छ.ग. के संस्था प्रमुख वरून पाण्डे और सचिव, रूखमणी पाण्डे के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिला के जिला प्रमुख धनुर्जय चौधरी एवं सह प्रभारी राहुल पाण्डे के आगुवाई में छत्तीसगढ़ को 04 स्वर्ण, 02 रजत एवं 08 कांस्य पदक हासिल कर का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।