सक्ती
मध्यवर्गीय लोगों के सपने साकार करेगा यह बजट : मनोज अग्रवाल

जैजैपुर। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश समग्र विकास को समर्पित सर्वव्यापी, सर्वसमावे एवं सर्वस्पर्शी यह बजट गरीब को शक्ति, किसान को मजबूती व मध्यम वर्ग के सपने को साकार करेगा। केंद्र सरकार लंबे समय बाद इनकम टैक्स में जो छूट प्रदान की है वो करदाताओं क राहत प्रदान करेगी। महिलाओं और बुजुर्गों की जमा बचत योजनाओं विशेष ध्यान रखा गया है। लघु उद्योगों और छोटे व्यापारियों के साथ नौकरीपेशा के लिए यह बजट बहुत अच्छा कहा जा सकता है।