सक्ती

बांस बल्ली के सहारे में लटक रहा बिर्रा का विद्युत विभाग

सक्ती /बिर्रा- विद्युत संभाग चांपा के अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा का विद्युत विभाग बांस बल्ली के सहारे में लटक रहा है। गर्मी में प्री मानसून ट्री कटिंग के नाम पर विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी महज खानापूर्ति करके काम को जस की तस छोड़ दिए हैं। जिसके कारण विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के अंतर्गत हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
        गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे बड़ा राजस्व आय देने वाला ग्राम पंचायत बिर्रा के बाजार चौक में वर्षों पहले 33 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना किया गया है। ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को बार-बार की बिजली कटौती,वोल्टेज लो होना, बार-बार जम्फर कटना, डियो कटना एवं बार-बार ट्रिप करना और ग्रिप का कटना आदि विद्युत से समस्याओं का हमेशा के लिए निजात पाने के लिए बिर्रा में 33 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना किया गया है। लेकिन यहां पर विद्युत विभाग के द्वारा सब कुछ उल्टा पुल्टा किया जा रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अड़ियल एवं मनमाने रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं। खामियाजा क्षेत्र की कई हजार विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण केरा रोड बिर्रा में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं डभराखुर्द एवं बनडभरा और सिलादेही के अलावा कई गांवों में विद्युत विभाग बिर्रा से निकलने वाली एलटी लाइन बांस बल्ली के सहारे में लटकता हुआ दिखाई दे रही है। इधर जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विद्युत सप्लाई व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त करने के बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। अगर विद्युत उपभोक्ताओं की माने तो विद्युत विभाग बिर्रा के कर्मचारियों की मनमानी एवं स्वेच्छा चारिता चरम सीमा के सातवें आसमान पर टिकी है। विद्युत विभाग बिर्रा के कर्मचारी अपने अधिकारियों तक की कहना नहीं मानते हैं। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के कर्मचारी एवं अधिकारी के अड़ियल रवैया एवं मनमानी और उनके कार्य शैली से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग बिर्रा के कर्मचारी के लापरवाही एवं पुख्ता इंतजाम और  विभागीय सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले माह में लाइनमैन चंद्र प्रकाश महंत का 11kv में चिपकने से मौके पर ही मौत हो गया था। इसके बावजूद भी विद्युत विभाग बिर्रा के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य शैली में सुधार नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी खामियाजा बिर्रा अंचल के कई हजार विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण बिजली से संबंधित विद्युत विभाग बिर्रा को किसी बड़े दुर्घटनाओं की इंतजार  लग रही है। यह बात पूरे क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
      बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के अंतर्गत हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।