नहीं रही श्रीमती रुक्मणी देवी

शहर के प्रतिष्ठित नागरिक शिवकुमार कथूरिया की धर्मपत्नी थी
सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म किरोड़ीमल शिवकुमार अग्रवाल वार्ड क्रमांक-06 गुरुद्वारा के सामने सक्ती के संचालक शिव कुमार कथूरिया की पूज्य धर्म पत्नी एवं विष्णु अग्रवाल (कालू), विक्की अग्रवाल एवं मतालू अग्रवाल की पूज्य माताजी श्रीमती रुक्मणी देवी अग्रवाल (उम्र 65 वर्ष) का दिनांक- 19 अगस्त 2026 दिन- बुधवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार दिनांक-20 अगस्त 2026 दिन- गुरुवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास गर्ग प्लास्टिक गुरुद्वारा के सामने सक्ती से निकली। श्रीमती रुक्मणी देवी मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण महिला थी। तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है। उनके निधन पर अग्रवाल सभा सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

