सक्ती

जिले में पीडीएस दुकानों पर कई माह से मिल रहा है सड़ा चावल खाद्य अधिकारी नहीं कर रहे हैं जांच

जिले में पीडीएस दुकानों पर कई माह से मिल रहा है सड़ा चावल खाद्य अधिकारी नहीं कर रहे हैं जांच kshititech

सक्ती –   जिले के नगर ग्रामों में पीडीएस दुकान वितरण में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है सड़ा हुआ चावल नान सरकारी गोदामों से  पीडीएस दुकानों में कई माह से सड़ा हुआ चावल भेजा जा रहा है और गरीबों को सड़ा चावल बांटा  जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीबों को भरपेट भोजन मिले इसके लिए पीडीएस दुकान से मुक्त चावल एवं एक रुपए किलो में गरीबों को चावल बांटने का सराहनीय कार्य किया परंतु शासन की योजनाओं को अधिकारी एवं राइस मिलर तथा नान गोदाम निरीक्षक के द्वारा सड़े हुए चावल को पीडीएस दुकानों में भेज कर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने में लगे हैं वही राइस मिलों से गोदाम में स्टेक लगाने से पहले अनेकों जांच से भी निभाई जाती है परंतु अधिकारी मोटी रकम लेकर राइस मिलों के सड़े हुए चावल को गोदाम में रख रहे हैं जिससे शासन की योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है और उसे सड़ा चावल को स्वयं पीडीएस दुकान संचालक द्वारा उन गरीबों से 17 ,18 रुपए किलो में खरीदा जा रहा है और गरीब 40 रूपये किलो का चावल खाने के लिए मजबूर हो चुके हैं और हर माह इस सड़े चावल को फिर से आवंटन कर दिया जाता है और अच्छे चावलों को ऊंचे दामों पर मार्केट में बेचकर अधिकारी राइस मिलर मालामाल हो रहे हैं नान गोदाम में चावल लिए जाने की प्रक्रिया में राइस मिलरों से मिलीभगत कर  खराब एवं सड़ा हुआ चावल लिया जा रहा है. जिसे बाद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा नाम नहीं छापने के शर्त पर पीडीएस दुकान संचालक ने बताया लगभग छह माह हो गया इसी प्रकार से सढ़ा हुआ चावल हमें मिल रहा है और हमारे द्वारा आवाज उठाई जाती है तो कहा जाता है जो है उसे ले जाओ नहीं तो तुम्हारी दुकान की जांच कर कर तुम्हारा दुकान निरस्त कर दिया जाएगा दुकानदारों से लगातार शिकायत मिलने पर क्रांतिकारी संकेत संवाददाता ने पीडीएस दुकानों में चावल की स्थिति को जानने एवं उपभोक्ताओं से मिलकर चर्चा करने पर ज्ञात हुआ लगभग छह माह से हमें ऐसा ही सडा़ चावल मिल रहा है और ऐसे चावल को हम दुकान संचालक को ही बेच देते हैं और डबल पैसा मिलाकर अच्छा चावल लेकर खा रहे हैं शासन की योजना बहुत अच्छी है परंतु अधिकारियों के मिली भगत से ऐसा सड़ा चावल दुकानों में भेजा जा रहा है ताकि हम गरीबों का इसका लाभ न मिल सके और अधिकारी निरीक्षण अगर करते तो ऐसा सड़ा चावल पीडीएस दुकानों में कैसे बिकता सच्चाई पता लगाने के लिए जब दुकान में वितरण किया जा रहे  चावल के बोरे को देखा गया  तो सड़ा हुआ चावल उपभोक्ताओं को दिया जाना  पाया गया , जिसे उपभोक्ता लेने से मना कर रहे हैं. साथ ही वितरण करने वाले दुकानदारों ने  बताया  अधिकारी पीडीएस दुकानदारों समूह पर दबाव डालकर जबरन खराब चावल का  उठाव कराया जा रहा है और विरोध करने पर दुकानों की जांच कराने की धमकी दी जाती है. और दुकान निरस्त कर दिया जाएगा कहा जाता है प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों को भरपेट भोजन मिले इसके लिए पीडीएस दुकान में मुफ्त एवं 1 रूपए किलो तथा सामान्य व्यक्तियों को  चावल वितरण किया जा रहा है परंतु अधिकारी राइस मिलर वितरण प्रणाली में लगे हुए अधिकारी ऐसे सड़े चावल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस दुकान भेज कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के सपनों को चूर करने में लगे हैं इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया इससे प्रतीत होता है कि जिले की खाद्य व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है जिले के खाद्य अधिकारी दुकानों का निरीक्षण नहीं कर रहे हैं जिसके चलते ऐसा सड़ा चावल बिक रहा है।