बिर्रा के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक पहुंच मार्ग बना तालाब , जिम्मेदारों का ध्यान नहीं

सक्ती /बिर्रा- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा के पहुंच मार्ग में ठीक बैंक के सामने सड़क में बरसाती पानी का जमाव होने के कारण सड़क तालाब बन गया है। इस छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में एवं आगे भाटापारा और इंडेन गैस एजेंसी आदि की ओर जाने वाले उपभोक्ताओं और राहगीरों को इस पहुंच मार्ग के तालाब में तब्दील होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिम्मेदारों का ध्यान इस पहुंच मार्ग को बनवाने में बिल्कुल भी रुचि दिखाई नहीं दे रहे है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे बड़ा राजस्व आय देने वाला ग्राम पंचायत बिर्रा के समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा के ठीक सामने में इस पहुंच मार्ग में बरसाती पानी का जमाव होने के कारण सड़क तालाब बन गया है। मानो ऐसा लग रहा है कि तालाब के बीच में सड़क है या सड़क के बीच में तालाब है। यह बात ग्रामीणों के और इस पहुंच मार्ग में चलने वाले राहगीरों के समझ से परे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा के पहुंच मार्ग में चलने वाले राहगीरों और उपभोक्ताओं को यह पहेली समझ नहीं आ रही है। इस छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में एवं आगे भाटापारा और इंडेन गैस एजेंसी आदि की ओर जाने वाले उपभोक्ताओं और राहगीरों को इस पहुंच मार्ग के तालाब में तब्दील होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिम्मेदारों का ध्यान इस पहुंच मार्ग को बनवाने में बिल्कुल भी रुचि दिखाई नहीं दे रहे है। इसी कारण छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा पहुंच मार्ग में बैंक के आसपास में बरसाती पानी भरने से इस मार्ग में कीचड़ का साम्राज्य फैल गया है। यह पहुंच मार्ग सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। इसी मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा के छोटे-छोटे बच्चे प्रत्येक दिन आना-जाना करते हैं। खासकर बच्चे और बूढ़ों को इस छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पहुंच मार्ग में चलने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा के उपभोक्ताओं और इस पहुंच मार्ग में चलने वाले राहगीरों को सड़क में तालाब जैसे पानी भरने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सामने पहुंच मार्ग पर बने तालाब जैसे गढ्ढा और कीचड़ को डस्ट डलवा कर शीघ्र ही व्यवस्था बनाया जाएगा।
रोहित पटेल
सचिव
ग्राम पंचायत बिर्रा

