सक्ती

टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने करवाया सांस्कृतिक मंच का निर्माण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होगा लोकार्पण

टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने करवाया सांस्कृतिक मंच का निर्माण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होगा लोकार्पण kshititech

सक्ती –  सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने अपने निर्वाचन के बाद से ही लगातार पंचायत क्षेत्र में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रियता के साथ अपना योगदान दिया है। तथा सरपंच साहब के द्वारा गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मंच की कमी को देखते हुए एक नए मंच का निर्माण करवाया गया है। तथा इस मंच का लोकार्पण 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष रश्मि गबेल करेगी एवं चंद्र कुमार सोनी की इस पहल का जहां पूरे ग्राम वासी। स्कूल के अभिभावक भी धन्यवाद दे रहे हैं। तो वहीं सरपंच का कहना है की सांस्कृतिक मंच के निर्माण से स्कूल में वर्ष भर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को गति मिलेगी एवं विद्यार्थियों को भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।