सक्ती
जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के पंजीकृत परीक्षार्थी 12 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन जानकारी में सुधार

सक्ती- जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों को ऑनलाइन जानकारी में सुधार का अवसर दिया गया है। पंजीकृत परीक्षार्थी ग्रामीण, शहरी, लड़का, लड़की, दिव्यांगता, वर्ग, समुदाय तथा परीक्षा का माध्यम हिन्दी व अंग्रेजी से संबंधित जानकारी में आवश्यक सुधार 12 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। जानकारी में सुधार के लिए परीक्षार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/registration के माध्यम से ऑनलाइन लॉगिन कर आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद व्यक्तिगत जानकारी में किसी भी प्रकार का सुधार किया जाना संभव नहीं होगा।

