सक्ती

माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल ने जरूरतमंद की सेवा के तहत किया वृद्ध जनों का सम्मान

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट जरूरतमंद की सेवा के तहत वृद्ध जनों का सम्मान किया, महिला भजन मंडली के वृद्ध जनों का सम्मान साड़ी, श्री फल, एवं स्वालाप्हार करा कर किया और कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर है हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनका सम्मान करें वृद्ध जनों का सम्मान उनके प्रति समाज में जीवन अनुभव का अभिनंदन करना है इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ शालू पाहवा, पूर्व लीनेस एरिया आफिसर लता नायक, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, माइक्रो चेयरपर्सन एवं कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दुबे, पूर्व अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर, लीनेस राम कुंवर साहू अनीता सिंह, अनीता राठौर, पूनम साहू, चेयरपर्सन मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन प्रभा जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह, लक्ष्मी रेड्डी, चेयरपर्सन लीनेस संगीता तिवारी, कुशल जायसवाल, गोपी जायसवाल ,जमुना जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।