सक्ती

आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका नियुक्ति हेतु 25 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

मालखरौदा ‌। जनपद पंचायत मालखरौदा के एकीकृत बाल विकास परियोजना मालखरौदा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का ग्राम कलमी, चिखली, आडिल, भेड़ीकोना, मुड़पार, भूतहा, बेल्हाडीह, डिक्सी, सकर्रा, डोमा, चारपारा, देवगांव,पिकरीपार, खेमड़ा भांठापारा मुड़पार, नवागांव एवं आंगनबाड़ी सहायिका का ग्राम सपिया, चिखली, परसी, नावागांव, नौैरंगपुर, मालखरौदा, सकर्रा, भेडीकोना, सारसडोल, मोहतरा, नरियरा, मिरौनी, अड़भार, सकर्रा, सुलौनी, मुक्ता, आड़िल, मिलपारा फगुरम, बस्तीपारा बरभांठा, अड़भार, छपोरा, मन्द्रागोढ़ी, पिरदा सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का ग्राम तौलिपाली में पद रिक्त होने के कारण आवेदन आमंत्रित किया गया है | कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ता पद हेतु अभ्यर्थी महिला को 12 वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका पद हेतु महिला अभ्यर्थी को 8वी पास व उम्र 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के उम्र निर्धारित किया गया है। आवेदन 11 जनवरी से 25 जनवरी, 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मालखरौदा में आवेदन सीधे जमा किया जा सकता हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।