हसौद के अंतर्गत विद्युत केंद्र चिस्दा का लगातार 4 दिन की बिजली कटौती से विद्युत उपभोक्ता भारी परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

सक्ती/बिर्रा- विद्युत मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा दिन और रात लगातार बिजली की कटौती करने से एक दर्जन से अधिक गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह पूरा मामला विद्युत संभाग सक्ती के उप संभाग हसौद के अंतर्गत विद्युत वितरण उपकेंद्र चिस्दा का है। विद्युत उपकेंद्र चिस्दा के विद्युत कर्मचारियों के द्वारा चार दिन और रात लगातार बिजली कटौती करने से विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि विद्युत संभाग सक्ती के विद्युत उप संभाग हसौद के अंतर्गत विद्युत वितरण उप केंद्र चिस्दा के विद्युत कर्मचारियों के द्वारा बेवजह दिन हो या रात हो विद्युत सप्लाई बंद कर दिया जाता है। कभी इनकमिंग आफ, तो हमेशा ब्रेकडाउन तो कभी विद्युत शटडाउन का बहाना बनाकर चार दिन और चार रात से लगातार विद्युत सप्लाई बंद रहने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण उपकेंद्र चिस्दा के अंतर्गत किकिरदा, करही, झरप, नगारीडीह, पेंड्री, चिस्दा, परसदा ,देवरीमठ, डोटमा, बरेकेल आदि सहित एक दर्जन गांवों में विद्युत सप्लाई की जाती है। लेकिन मजेदार बात यह है कि किकिरदा फीडर ब्रेकडाउन है बोलकर ग्राम नगारीडीह से एबी स्विच काटकर किकिरदा फीडर को चालू कर दिया जाता है क्योंकि ग्राम नगारीडीह में विद्युत विभाग का कर्मचारी रहता है। ग्राम पंचायत किकिरदा के लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ता है। इसी तरह बरेकेल विद्युत फीडर में ब्रेकडाउन है। ऐसा बहाना बनाकर ग्राम बरेकेल से एबी स्विच काटकर विद्युत फीडर चालू कर दिया जाता है। जिसके कारण ग्राम करही एवं देवरीमठ और डोटमा के विद्युत उपभोक्ताओं को रात्रि भर रतजगा करना पड़ रहा है। वर्षों पहले ग्राम पंचायत हसौद में विद्युत मंडल की स्थापना किया गया है। तब आसपास क्षेत्र के गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं के मन में आस जगी कि यहां विद्युत वितरण की स्थापना हुई है। अब बिजली कटौती से राहत मिलेगी, लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन अब सब कुछ यहां पर उल्टा पुल्टा चल रहा है। विद्युत वितरण केंद्र हसौद को विद्युत मंडल में उपकृत किया गया। इसके बावजूद हसौद को विद्युत उप संभाग बनाया जा चुका है। इसके साथ ही विद्युत उप संभाग हसौद के अंतर्गत कई विद्युत वितरण उपकेंद्र की स्थापना भी किया जा चुका है। विद्युत वितरण उप केंद्र चिस्दा , मल्दा और कई उपकेंद्र बनाया जा चुका है । लेकिन मजेदार बात यह है कि बिजली कटौती की समस्या जस की तस बनी हुई है। विद्युत वितरण उपकेंद्र चिस्दा के द्वारा लगातार चार दिन और चार रात की बिजली कटौती से विद्युत उपभोक्ताओं को बरसात के मौसम में जहरीले सांप, बिच्छू और जीव जंतुओं के काटने का खतरा भी मंडरा रहा है। रात्रि में बच्चों और बूढ़ों को मच्छरों के काटने से विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह रतजगा करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत मंडल हसौद के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा बेवजह विद्युत कटौती को बंद कर देना चाहिए अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
लगातार हो रही बारिश के कारण और सबसे ज्यादा आकाशीय बिजली के गिरने से बार-बार फाल्ट हो रहा है। रात्रि में थोड़ी परेशानी हो जाती है। लेकिन हमारे कर्मचारियों के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर फाल्ट सुधार करके विद्युत व्यवस्था बहाल की जाती है।
अस्सिटेंट इंजीनियर
छत्रपाल दीवान
विद्युत संभाग हसौद




