सक्ती

सक्ती के पत्रकार रामनारायण गौतम को हाईवे से कुचलने की कोशिश

सक्ती के पत्रकार रामनारायण गौतम को हाईवे से कुचलने की कोशिश kshititech

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे गौतम, सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुआ पूरा मामला

गौतम ने कहा- मेरी हत्या करना चाहता था हाईवा चालक

सक्ती-  शहर के पत्रकार वार्ड क्रमांक-2 कसेर पारा निवासी रामनारायण गौतम 26 जून की सुबह अपने दैनिक जीवन चर्या के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए कसेर पारा की ओर निकले थे। इस समय उन्हें एक बड़ी हाईवा गाड़ी में पूरी रेती से भरी हुई ग्राम नंदेली भाटा की ओर जा रही थी उनके द्वारा हाईवे के ड्राइवर से पूछताछ कर जानकारी लेनी चाही परंतु हाईवे के ड्राइवर ने अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए सामने से हट जाने के लिए बोला तथा नहीं हटने पर वह बोला कि मैं तुझे गाड़ी से कुचलते हुए आगे निकल जाऊंगा जो पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गया है। तभी उन पर ऐसी कोशिश की गई। जिस पर रामनारायण गौतम बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचा पाए तथा उन्होंने इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिस तरह से हाईवा वाहन द्वारा उन्हें ठोकर मारने का प्रयास किया गया। उससे ऐसा लगता है कि उनकी जान लेना चाहते थे। किंतु उनकी सूझबूझ ने उन्हें आज बचा लिया। वरना आज एक बड़ी घटना घटित हो जाती। गौतम पत्रकार का कहना था कि इसी प्रकार से हाईवा गाड़ी नगर में प्रातः 5 एवं 6 बजे के बीच सैकड़ो की संख्या में रेती एवं गिट्टी से भरी हुई नगर में प्रवेश करती है एवं किसी व्यवसायी के कहने पर यह एक निश्चित स्थान पर डंप कर दिया जाता है जिसे बरसात होने के पूर्व ऊंचे दरों पर बेचा जा सके यह पूरा षड्यंत्र खनिज विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से हो रहा है प्रशासन इसके बारे में कोई भी प्रकार से कार्यवाही करने से जानकारी होने पर भी नहीं करती है यह बहुत ही सोचनीय विषय है यह किस रेत माफिया का काम है जो सरे आम शासन प्रशासन को नजर अंदाज करते हुए बेखौफ होकर काम कर रहा है। इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के आवश्यकता है।