अजजा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग मुंबई में शामिल होंगी विद्या सिदार

सक्ती । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का तहन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग आगामी 24, 25 एवं 26 जून को रामभाउ म्हालगी प्रबोधिनी केंद्र मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सह प्रभारी एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार भी शामिल होंगी। श्रीमती सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग मे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठक अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा वी. सतीश, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी दिलीप शईकिया, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, राष्ट्रीय महामंत्री अजजा मोर्चा, महानिदेशक रामभाउ म्हालगी प्रबोधिनी संस्थान रविन्द्र साठे प्रशिक्षण में अपना मार्गदर्शन देंगे। इसमें भाजपा तथा जनजातीय विषयों पर विभिन्न सत्रों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, समस्त कार्यकारिणी सदस्यों, समस्त प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी, समस्त प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, समस्त प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल होंगे।