सक्ती

किसानों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कलेक्टर से लेफ्ट कैनाल में पानी छोड़ने की मांग की

सक्ती। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार का एकमात्र जरिया खेती होता है। खरीफ फसल तो बारिश के मौसम में कमोबेश कर हो जाता है मगर रबी फसल के लिए किसानों को नहर के पानी की आवश्यकता होती है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण के बाद प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा राइट और लेफ्ट केनाल (नहर) का निर्माण कराया गया था जिससे वर्तमान सक्ती जिला के करीब 57 हजार किसानों को लेफ्ट केनाल का फायदा मिल रहा था। जिसे विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर बन्द कर दिया गया है, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए पूर्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से मिले और लेफ्ट केनाल में पानी छोड़ने की मांग रखी। कलेक्टर सक्ती को पत्र देने के साथ साथ बातचीत भी की और बताया कि लेफ्ट केनाल की मदद से सक्ती डिवीजन के 37 हजार और खरसियां डिवीजन के 25 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होता है। वहीं मालखरौदा ब्लॉक में पिछले 2 वर्ष एवं डभरा में 1 वर्ष रबि फसल हेतु पानी उपलब्ध कराया गया था, जिससे क्षेत्र के किसानों ने अच्छी फसल उत्पादन लिए थे, साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा था। वहीं सक्ती जिले के सक्ती, चंद्रपुर और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 75 फीसदी कृषि भूमि में अपासी होती है। वर्तमान में राइट केनाल में तो सिंचाई हेतु पानी छोड़ा गया है, लेकिन लेफ्ट केनाल पूरी तरह से सूखा हुआ है, जबकि हसदेव बांगो बांध में रबि फसल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है।
किसानों द्वारा कलेक्टर को कहा गया कि तीनों विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसान परिवार का आमदनी का एक मात्र साधन कृषि ही है, और इसके अलावा कोई और साधन नहीं है, ऐसी स्थिति में रबि फसल हेतु लेफ्ट केनाल से सिंचाई हेतु पानी मिलने से किसानों का भला होगा और सभी किसान काफी खुश भी होंगे, साथ ही हमारी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी। इस संबंध में किसानों का नेतृत्व कर रहे पुर मंत्री नोवेल कुमार वर्मा ने कहा कि मैं भी एक किसान हूं और पूरी तरह से कृषि पर ही आश्रित हूं, अगर कलेक्टर मैडम हमारी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सिंचाई हेतु लेफ्ट केनाल में पानी छोड़वा देते हैं तो इसका सीधा लाभ हम सभी किसानों को मिलेगा। श्री वर्मा ने आगे कहा कि कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल इस संकट का जल्द निदान हेतु प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश कुमार, रवि कुमार गबेल, कमलेश, बलराम कृष्ण गबेल, अकुल बरेठ, मनोज कुमार, जय प्रकाश, भरत लाल गबेल, बनवारी लाल, राजू गबेल, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, राजेन्द्र कुमार, रामकुमार गबेल, सम्मत दास, गेंदलाल, मनोज, राधे लाल, राधा कृष्ण, रमेश महंत, संजीव गबेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।