सक्ती

एक बाइक पर चार सवारी- सक्ती ट्रैफिक पुलिस ने किया चालान

एक बाइक पर चार सवारी- सक्ती ट्रैफिक पुलिस ने किया चालान kshititech

हौसले बुलंद हैं ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के चार सवारी वाले को इतना भी डर नहीं की थाने के सामने से निकल रहे है

सक्ती –  ट्रैफिक पुलिस बार-बार लोगों को आग्रह करती है कि सड़कों पर अपने छोटे-बड़े वाहनों को खड़ा कर आवागमन को बाधित न करें। किंतु जिला मुख्यालय शक्ति शहर में ट्रैफिक पुलिस की इस हिदायत के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते 12 जून की शाम जिला ट्रैफिक पुलिस प्रभारी टीआई वाई एन शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गो में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां शहर के गौरव पथ मार्ग पर चौपाटी के नजदीक सड़कों को जाम करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई तो वहीं अनावश्यक सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को लॉक भी किया गया। वहीं इस दौरान चौपाटी में नाबालिक बच्चों द्वारा स्कूटी एवं बाइक वाहन चलाए पाए जाने पर उन्हें हिदायत भी दी गई एवं दोबारा ऐसा होने पर चालान करने की भी बात कही गई। सक्ती शहर के अग्रसेन चौक में पुलिस थाना के ठीक सामने ट्रैफिक विभाग की पूरी टीम चारों मार्गों पर तैनात रही। जहां मोटरसाइकिल पर एक नहीं। दो नहीं। तीन नहीं। बल्कि चार-चार सवारी बिठाकर लोग बेखौफ गुजर रहे थे।इन पर नजर ट्रैफिक पुलिस की पड़ी तथा ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों को रोक कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत भी दी। वहीं 12 जून को हुए इस विशेष संघन चेकिंग अभियान में जहां करीब 25 छोटे बड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें का। बाइक स्कूटी भी शामिल है। तथा जिला यातायात प्रभारी वाई एन शर्मा ने बताया की सक्ती जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉक्टर भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में एवं पुलिस थाना सक्ती के सहयोग से जिला यातायात विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। तथा लोगों को पहले हिदायत दी जाती है। किंतु नियमों का उल्लंघन करने पर निर्धारित नियमों के तहत चालान बनाए जा रहा है
शहर के संध्याकालीन सब्जी बाजार में भी बाइक चालकों को दी गई हिदायत
सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में प्रतिदिन शाम को लगने वाले सक्ती सब्जी बाजार में भी सैकड़ो की संख्या में लोग अपने मोटर साइकिल एवं स्कूटी को मुख्य मार्ग के किनारे ही खड़े करके सब्जी खरीदने चले जाते हैं. जिससे घंटों तक उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहता है। जिसे देखते हुए 12 जून की देर शाम पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ऐसे मोटर साइकिल मालिकों को हिदायत दी तथा अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करने का आग्रह किया