सक्ती की हटरी धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी के सानिध्य में श्री कृष्णा तिवारी जी महाराज करवा रहे कथा का रसपान
सक्ती – सक्ती शहर की हटरी धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन तिवारी वाजपेई परिवार सक्ती द्वारा किया जा रहा है ल।इस कथा में व्यास पीठ पर विद्वान पंडित कृष्णा तिवारी महाराज तागा वाले अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कर वा रहे हैं। तो वहीं अंचल के सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित भोलाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन के भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का बहुत ही सुंदर ढंग से आकर्षक झांकियों के साथ प्रस्तुतीकरण हो रहा है। वहीं इस कथा के आयोजन को सफल बनाने में जहां छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत एडिशनल कलेक्टर अनुपम तिवारी एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती संगीता तिवारी सहित पूरा तिवारी वाजपेई परिवार जोर-जोर से जुटा हुआ है तो वहीं कथा का श्रवण करने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु भक्तजन पहुंच रहे हैं।एवं प्रतिदिन कथा के प्रारंभ में जहां आरती का कार्यक्रम होता है तो वहीं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जा रहा है।विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी ने बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में व्यस्त समय में से समय निकालकर ईश्वर की भक्ति में लगाना चाहिए तथा भागवत कथा का श्रवण सभी समस्याओं का निराकरण होता है। तो वहीं इस अवसर पर पंडित भोलाशंकर तिवारी ने आयोजक परिवार को भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए धन्यवाद किया। वहीं कथा श्रवण करने के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी प्रतिदिन काफी संख्या में पहुंच रहे हैं एवं पूरे कथा स्थल को आकर्षक साज सज्जा की गई है। वहीं व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा वाचक कृष्णा तिवारी महाराज बहुत ही सुंदर ढंग से सभी प्रसंगो का वर्णन कर रहे हैं। तो वहीं उनके मुखारविंद से निकले एक-एक शब्दों को श्रद्धालु वक्त जन ग्रहण करते हुए अपने जीवन में भी आत्मसात कर रहे हैं।




