सक्ती

भागवत किरीट आचार्य राजेंद्र शर्मा टेमर के द्वारा संगीतमय भागवत कथा का आयोजन

भागवत किरीट आचार्य राजेंद्र शर्मा टेमर के द्वारा संगीतमय भागवत कथा का आयोजन kshititech

भगवान दुष्टों के संहार व भक्तों के उद्धार के लिए इस धरा पर अवतार लेते हैं – आचार्य मनोज कृष्ण महाराज

सक्ती ‌। भगवान दुष्टों के संहार और भक्तों के उद्धार के लिए इस धरा पर अवतार लेते हैं यह बात आचार्य मनोज कृष्ण महाराज ने आज भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भक्त प्रह्लाद व भगवान के नरसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए कहा।
ज्ञात हो कि ग्राम टेमर के प्रसिद्ध भागवताचार्य आचार्य राजेंद्र महाराज के स्मृति शेष माता खीर व भ्राता पंडित गिरधर गोपाल शर्मा की स्मृति में शर्मा परिवार संगीतमय का कथा भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य मनोज कृष्ण महाराज के कथा शैली व संगीतमय भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो खून रहे हैं और कथा पंडाल में लोगों की भीड़ बनी हुई है। आज की कथा में पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व संध्या सचिव अम्बेस जांगड़े, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती के व्यवस्थापक अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, अंबिका बंछोर पार्षद खरोरा, सुमन सेंटर खरसिया के संचालक चंचल अग्रवाल, हाथ करघा निगम के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन आदि महानुभावों के साथ श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कथा आयोजक आचार्य देवकृष्ण महाराज ने बताया कि आज चतुर्थ दिवस की कथा में वामन अवतार, श्रीराम चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर मनोरम झाकी व मधुर भजनों के साथ संगीतमय कथा श्रवण लाभ मिलेगा।