सक्ती
19 मई को होगा स्व.पूनम चंद अग्रवाल का बारहवां एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम

आर के प्रिंटर्स एंड आर के डिजिटल के संचालक थे पूनम चंद्र जी
सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म आर के प्रिंटर्स एवं आर के डिजिटल के संचालक तथा युवा समाजसेवी राजीव अग्रवाल एवं रंजन अग्रवाल के पूज्य पिता पूनम चंद्र जी अग्रवाल का आकस्मिक निधन विगत दिनांक्य 8 मई 2026 दिन- शुक्रवार को हो गया था। जिनका बारहवां एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम आगामी दिनांक- 19 मई 2026 दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे हटरी संतोषी मंदिर के सामने पैलेस रोड सक्ती में होगा. पूनम चंद्र अग्रवाल अग्रवाल सभा सक्ती. छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती सहित विभिन्न सामाजिक. धार्मिक. व्यापारिक संगठनों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे थे। तथा उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।


