सक्ती

पारीक बॉक्स क्रिकेट लीग 2026 का भव्य आयोजन

फाइनल में जगदम्बा सुपर किंग्स ने जीती ट्रॉफी. पारीक समाज की यूथ विंग द्वारा आयोजित था कार्यक्रम

पारीक बॉक्स क्रिकेट लीग 2026 का भव्य आयोजन kshititech

सक्ती – छत्तीसगढ़ पारीक समाज (यूथ विंग) द्वारा “पारीक बॉक्स क्रिकेट लीग 2026” का आयोजन आज शाम लगभग 5 बजे रणभूमि टर्फ में शुरू हुआ इस रोमांचक प्रतियोगिता में पारीक समाज के खिलाड़ीयो ने अपनी शानदार क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में खासा उत्साह था समाज के संस्थापक एवं मार्गदर्शक श्री संतोष तिवारी जी ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए खेल का शुभारम्भ किया दल यूथ विंग के अध्यक्ष निखिल तिवारी ने सभी आगंतुकों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रेरित किया संयोजक नवल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग में कुल चार टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें जोधपुर रॉयल्स (टीम ऑनर गोविंद तिवारी), लखदातार (टीम ऑनर मुकेश पारीक), जगदंबा सुपर किंग (टीम ऑनर किशन पारीक) और बालाजी सुपर किंग (टीम ऑनर संतोष हेमंत तिवारी) शामिल हैं।
यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता और भाईचारे को भी मजबूत करने का प्रयास है। पारीक समाज ने सभी सदस्यों को इस आयोजन में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सादर आमंत्रित किया है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन बेहद खास था सभी टीमों ने 4-4 मैच खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया फाइनल में जोधपुर रॉयल्स ओर जगदम्बा सुपर किंग्स के बीच हुआ जिसमें जगदम्बा सुपर किंग्स विजई हुई इस टीम में श्री किशन पारिक, विकास तिवारी ,कुशल बोरा अक्षत तिवारी का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा सभी खिलाड़ियों को मेन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया इस टीम के सभी खिलाड़ियों को को ट्रॉफी एवं शानदार गिफ्ट हैम्पर संस्था द्वारा दिए गए बालाजी सुपर किंग्स के संयोजक श्री हेमंत तिवारी ने सभी के शानदार प्रदर्शन एवं उपस्थिति के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया ओर आगामी समय में ऐसे आयोजन को वर्ष में 2 बार आयोजन की घोषणा भी की खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए समाज की महिला सदस्य की शानदार उपस्थिति रही संस्था की वरिष्ट श्रीमती सुशीला तिवारी, आशा तिवारी, शकुंतला बोरा, मंजू तिवारी, सुमन पारिक, नित्या पारिक, पूजा तिवारी स्वाति तिवारी पूरे समय मैदान में उत्साह वर्धन करती रही।