सक्ती से हाजियों का जत्था हुआ मक्का मदीना की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना

नागपुर से 22 जून को होंगे मक्का मदीना के लिए रवाना
सक्ती – सक्ती शहर के जलील अहमद बदरू निशा,शेख जायसी सहित हाजियों का जत्था 19 जून को सक्ती मस्जिद से रवाना हुआ
तथा नगरपालिका सक्ती में पदस्थ इब्राहिम खान की बहन श्रीमती बदरु निशा और उनके जीजा जी जलील अहमद भी इस यात्रा में शामिल है, तथा हाजियों के शक्ति से रवाना होने पर मुस्लिम समाज के महबूब खान के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों ने हाजियों का माला पहना कर स्वागत करते हुए उनकी सफल, सुखद यात्रा की कामना की, साथ ही ये सभी 22 जून को नागपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होंगे एवं मुंबई से पूरे दल के साथ मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे
इस संबंध में मोहम्मद इब्राहिम खान ने बताया कि सक्ती शहर से प्रतिवर्ष मक्का मदीना की यात्रा पर हाजी रवाना होते हैं, तथा इस वर्ष भी उनकी बहन जीजा जी एवं अन्य नागरिक रवाना हुए हैं