सक्ती

पीएम-आशा योजना के अंतर्गत रबी फसलों की खरीदी का शुभारंभ, 7 कृषकों से 28 क्विंटल सरसों का उपार्जन

सक्ती-  आज प्रधानमंत्री आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के अंतर्गत रबी फसलों की दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन सेवा सहकारी समिति रगजा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड सक्ती अंतर्गत कुल 7 कृषकों से 28 क्विंटल सरसों का उपार्जन किया गया। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति आयुष शर्मा, जनपद पंचायत सक्ती के कृषि स्थायी समिति के सभापति  टंकेश्वर पटेल, संचार एवं सनकर्म समिति के सभापति  सत्यप्रकाश महंत तथा जनपद सदस्य  हृदेश्वरी, सहायक संचालक कृषि सुमान सिंह पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि  कृतराज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र साहू एवं  वतन जाधव सहित विभागीय मैदानी अमला तथा क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।