सक्ती

राधा किशोरी जी 19 मई से 21 मई तक सक्ती में, हटरी धर्मशाला में होगा नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम

श्री श्याम परिवार एवं महिला मंडल ने किया है आयोजन, श्याम चूड़ी बेचने आया के भजनों से करती हैं श्रोताओं को मंत्र मुग्ध

सक्ती – देश की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता दीदी राधा किशोरी जी का आगामी 19 मई से 21 मई 2026 तक सक्ती शहर की हटरी धर्मशाला में नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के श्री श्याम परिवार एवं समस्त महिला मंडलो ने संयुक्त रूप से किया है। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक भावपूर्ण नृत्य नाटिकाओं के साथ यह कार्यक्रम होगा कार्यक्रम को लेकर जहां आयोजक परिवार जोर शोर से जुटा हुआ है। तो वहीं कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री श्याम परिवार सक्ती के अशोक बंसल, संतोष अग्रवाल एलआईसी, संतोष अग्रवाल हजारी गणेश, शैलेश सिंघल बीएल लाख वाले एवं रितेश शर्मा से संपर्क किया जा सकता है। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों को सह परिवार इस तीन दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है
जानिए कौन है दीदी राधा किशोरी जी
वृंदावन की रहने वाली दीदी राधा किशोरी जी महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं, जो विशेष रूप से श्रीमद्भागवत कथा और श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के भावपूर्ण वर्णन के लिए जानी जाती हैं। वे अपनी भक्तिपूर्ण शैली के माध्यम से भक्तों को राधा-कृष्ण प्रेम का संदेश देती हैं और कलयुग में भगवान की भक्ति के महत्व करती है। वे वृंदावन शैली में कथावाचन करती हैं।दीदी राधा किशोरी जी युवा पीढ़ी को भक्ति से जुड़ने और जीवन में सादगी अपनाने की प्रेरणा देती हैं। वे अपने कार्यक्रमों में ‘श्याम चूड़ी बेचने आया’ जैसे लोकप्रिय भजनों से माहौल को भक्तिमय बना देती हैं।उनके कथा वाचन में राधा रानी के प्रति अटूट समर्पण और प्रेम देखने को मिलता है।