दादी रानी सती जी का नवमी के दिन संगीतमय मंगल पाठ कर दादी भक्त महिलाओं ने लिया आशीर्वाद



सक्ती । गौतम परिवार द्वारा आयोजित श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया। जहां परिवार दादी भक्त महिलाओं के द्वारा दादी जी के दरबार को अलौकिक शृंगार कर पूजा अर्चना कर मांगा सदा सुहागन परिवार के सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हुए पाठ किया गया। दादी भक्त महिलाओं ने दादी जी का सोलह श्रृंगार कर दादी की पूजा-अर्चना कर संगीतमय मंगल पाठ कर दादी जी के भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी मुग्ध हो गए” सभी दादी भक्त महिलाओं ने रानी सती दादी से परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हुए दादी जी का मंगल पाठ किया। महिलाओं ने एक स्वर में मंगल पाठ किया। पाठ के दौरान दादी जी के
मैया झुंझुनू वाली, सबकी विपदा हरने वाली,भोले भक्तों की लाज बचाए, मैया झुंझुनू वाली सबकी विपदा हरने वाली की जय, रानी सती जी का जयकारा लगाते हुए
भक्ति भाव के साथ दादी भक्त महिलाएं झूमते हुए दादी जी की पूजा अर्चना कर मंगल पाठ किया
दादी भक्त मीना अग्रवाल ने बताया
राणी सती दादी जी का मंगल पाठ करने से जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि का वास होता है, सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दादी जी के मंगल पाठ में (विशेषकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र या मंगल चण्डिका स्तोत्र) का नियमित पाठ करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिससे साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह पाठ कर्ज मुक्ति, वैवाहिक बाधाओं को दूर कर, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझाने और जीवन में आर्थिक समृद्धि लाने में अत्यंत सहायक माना जाता है
नकारात्मक ऊर्जा को दूर होती है घर में
मंगलकारी माहौल बनता है और भक्तों को दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है हर परिवार को अपने घर में मंगल पाठ का आयोजन करना चाहिए और मां का आशीर्वाद लेकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए मंगल पाठ में संगीता अग्रवाल, प्रेम शर्मा,
रानी अग्रवाल, सीता अग्रवाल, बबली अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, गायत्री शर्मा, मीनाक्षी राठौर,नीतू गोयल, सहित दादी मंगल पाठ के सभी दादी भक्त उपस्थित थे।


