सक्ती
लीनेस क्लब सक्ती ने वितरण किया पक्षियों के लिए सिकोरा

सक्ती । ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी जी -01 स्वर्णिम में डिस्ट्रिक्ट लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में क्लब ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी दाना रखने हेतु सिकोरा का वितरण किया और लोगों से निवेदन किया कि सभी अपने घरों के बालकनी,छतो और पेड़ पौधों के नीचे पक्षियों के लिए दाना, पानी रखे ताकि वो इस गर्मी में पानी पी एवं नहा अपने शरीर को ठंडक पहुँचा सके । लीनेस क्लब के सदस्यों द्वारा समय-समय पर जनहित का कार्य किया जाता है इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डा .शालू पाहवा, सचिव लीनेस निकहत करीम खान, लीनेस लता नायक, लीनेस अनीता सिंह, लीनेस अमृता सिंह रामकुवर साहु, अल्का कंवर, मीरा देवांगन, विनीता जायसवाल,जूनियर पी एस टी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


