सक्ती

बाजारों में फिर से दिखने लगे ₹500 के नकली नोट – सभी सावधान रहें

सक्ती – बाजार में फिर से 500 रुपये के नकली नोट आ गए हैं, दो दिनों पूर्व ही 1 व्यक्ति 1 लाख रुपये जमा कराने को बैंक गए. 500 रुपयों की 2 गड्डी थी बैंक ने एक गड्डी में 500 रुपये के 1 नोट पर संदेह किया, जांच की नोट को नकली बता मुहर लगा दिया। 500 का नुकसान हुआ चलो, ये तो जो होना था, वह हो ही गया. लेकिन, बड़ा सवाल आम आदमी हर नोट को कैसे जांचे-परखे. बिज़नेस वालों के लिए और संकट. ऐसे में, मार्केट में नकली करेंसी की सप्लाई करने वाले राष्ट्र विरोधी शक्तियों पर कठोर प्रहार तो जांच एजेंसियों को ही करना होगा. वहीं कहीं ना कहीं इन नकली नोटों के पीछे फिर से सरगना सक्रिय हो गए हैं। एवं देश में नकली नोटों का कारोबार एक समय था जब बड़े पैमाने पर चलता था। किंतु केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी करने के बाद लगभग इस नकली नोटों के कारोबार पर विराम लगा दिया था। किंतु अब फिर से बाजार में ऐसे नोटों के चलने की खबरें तेजी से मिल रही है। अतः लोगों को सावधान रहना होगा अलर्ट रहना होगा।