सक्ती

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार kshititech

सक्ती-   घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 30.01.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 29.01.26 के दोपहर से कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया  जिस पर  पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी  पुलिस महोदय चंद्रपुर डभरा सुमित गुप्ता द्वारा जिले में महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने  के निर्देश दिए गए थे
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहरिता बालिका एवं संदेही का पता तलाश हेतु मुखबिर लगाया गया था जो दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि । प्रकरण के अपहरिता एवं संदेही बिलासपुर की ओर से ट्रेन में बैठकर रायगढ़ आ रहे हैं जिस पर अपहरिता को संदेही ग्राम ठनगन के कब्जे से रायगढ़ रेलवे स्टेशन से बरामद कर अपहरिता की महिला पुलिस अधिकारी से कथन दर्ज कर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 10. 4.26  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  पेश कर जेल दाखिल किया गया