Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सीईओ का औचक निरीक्षण, ग्राम जर्वे में योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा

सीईओ का औचक निरीक्षण, ग्राम जर्वे में योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा kshititech
सीईओ का औचक निरीक्षण, ग्राम जर्वे में योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा kshititech

सक्ती – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा औचक निरीक्षण दौरा किया गया, जिसके अंतर्गत ग्राम जर्वे का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान आयुष आयुष्मान केंद्र का अवलोकन किया गया, जहां डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान राशन वितरण व्यवस्था एवं स्टॉक की स्थिति की जांच की गई, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।ग्राम पंचायत जर्वे में हॉर्टिकल्चर विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों एवं किसानों द्वारा की जा रही बागवानी, जैसे खीरा एवं टमाटर की खेती का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।