Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

विष्णु की पाती पाकर श्रीमती गनेशी साहू हुई उत्साहित एवं गौरवान्वित

सक्ती – छत्तीसगढ़ सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब“ के तहत महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को आज सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” सभी महिलाओं को भेजा गया, जिसे पाकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। सक्ती जिले के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गनेशी साहू मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती पाकर बहुत ही उत्साहित और गौरवान्वित दिखीं l श्रीमती गनेशी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही गौरव की बात है सक्ती विकासखंड के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गनेशी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सन्देश विष्णु की पाती हम सभी महिलाओं को प्राप्त हुई है l उन्होंने बताया कि मै ग्राम पंचायत बेल्हाडीह में सक्रिय महिला के रूप में कार्य करती है। हमें विष्णु देव सरकार द्वारा प्रेषित चिट्ठी प्राप्त हुई है, जिससे हमें प्रेरणा मिल रही है l इससे हम सभी महिलाए लाभान्वित हो रही है l उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना आने के बाद से हमें आवश्यक कार्यों से कहीं भी आने-जाने तथा छोटे-छोटे कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं होती, किसी से हमें पैसे मांगने भी नहीं पड़ते, इससे हम अपने आप में गौरवान्वित महसूस करती है l हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हमारे लिए इतनी अच्छी योजना लायी गई है, जिससे हमें बहुत ज्यादा सम्मान मिल रहा है l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हमारी इतनी चिंता करते है उन्होंने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागु की है l उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर हमें संदेश भेजा है, इसके लिए मै उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।