Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा के दो विद्यार्थी स्टेट टॉपर और दो विद्यार्थी नवोदय में हुए चयन तथा छः विद्यार्थी एक्सीलेंस मेडल अवॉर्ड किया हासिल

इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा के दो विद्यार्थी स्टेट टॉपर और दो विद्यार्थी नवोदय में हुए चयन तथा छः विद्यार्थी एक्सीलेंस मेडल अवॉर्ड किया हासिल kshititech

मालखरौदा ‌। देश के नंबर वन इंडियन टैलेंट ओलंपियाड की फाइनल एग्जाम में वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा के 8 छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैथ्स एवं इंग्लिश में दो विद्यार्थी कु. छाया सोनवाने व चिराग पटेल स्टेट टॉपर बने तथा छः विद्यार्थी कृष्णा चंद्रा, चिराग यादव, कु. गरिमा कर्ष, कु. भूमिका साहू, कु.प्रीवर महंत, कु. दीपांजलि बरेठ ने एक्सीलेंस मेडल अवॉर्ड हासिल करते हुए ओलंपियाड पुरस्कार विजेता बने।

साथ ही दो विद्यार्थी कु. भूमिका साहू पिता गणपत साहू एवं कु. उर्वशी चंद्रा पिता एकलव्य चंद्रा जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए जिसमें कु. भूमिका साहू पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त की है।

ज्ञातव्य हो कि मालखरौदा अंचल का एकमात्र प्रतिष्ठित संस्थान वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारने प्रतिवर्ष विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यार्थी बड़ी संख्या में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल कर रहे है।
साथ ही प्रतिवर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हो कर विद्यालय सहित अपने माता पिता और परिवार जनों का नाम रौशन कर रहे है। संस्था के प्राचार्य बी. डी. मेहेर एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किये।