Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जैजैपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

सक्ती/जैजैपुर – माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय जैजैपुर के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी राजेश खलखो, डां  उमाशंकर साहू, डां  हरगोविंद कोसले, डां  मरकाम बंजारे, डॉ संजीव कुमार अहिरवार, डॉ प्रतिभा अहिरवार तथा उनके स्टाफ सीमा चौधरी, अनीता बरेठ, पिलेश्वर चंद्रा, गणेश साहू रामायण प्रसाद चौहान न्यायालय की स्टाफ के सदस्य एवं SLV के सदस्य भगवती भारद्वाज, शांति कुर्रे उपस्थित रहे।
व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी राजेश खलखो जैजैपुर ने स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंचे एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे , उक्त शिविर में उपस्थित पक्षकारों का नि:शुल्क जांच एवं दवाई का वितरण किया गया।