सक्ती यातायात पुलिस द्वारा रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही

सक्ती – जिला सक्ती राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 पर स्थित है , जिले एवं आसपास के जिलों में उद्योग/कारखानों की अधिक संख्या होने के कारण यातायात का दबाव निरंतर बना रहता है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा हाईवे पर सतत् एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा एवं उनकी टीम सुरेंद्र सिंह. लक्ष्मण महानदिया द्वारा लगातार बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चलाने तथा ओवर स्पीड जैसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।
माह मार्च 2026 में कुल 1150 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4,43,800/- (चार लाख तैंतालीस हजार आठ सौ रुपये) समन शुल्क के रूप में वसूले गए, जो कि जिला सक्ती में अब तक की रिकॉर्ड कार्यवाही है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार से कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


