Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में स्थापना दिवस मनाया गया, लहराया पार्टी का ध्वज

भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में स्थापना दिवस मनाया गया, लहराया पार्टी का ध्वज kshititech

सक्ती, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, पार्टी का ध्वज लहराया गया एवं भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा की गई पश्चात मंचस्थ अतिथियों ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित एक सशक्त संगठन है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए आत्ममंथन, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के संकल्प को पुनः दृढ़ करने का अवसर है।
वक्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर कार्य करें।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट, रंगोली एवं दीपों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया। इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े,वरिष्ठ कार्यकर्ता चक्रधर साहू, प्रीतम सिंह गबेल, पूर्व मंत्री मेधा राम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, नेतराम चंद्रा, अन्नपूर्णा राठौर, भुवनभास्कर यादव, महामंत्री दीपक अग्रवाल, श्रीमती मोहनकुमारी साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, जिला मंत्री अरुण शर्मा , जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया, श्रीमती उमा राठौर, सुश्री आशा साव, सुशीला सिन्हा,राजा धर्मेंद्र सिंह भूषण चंद्रा, धनेश्वरी साहू,प्रेम पटेल,परदेशी खूंटे, प्रेम टंडन, नारायण कुर्रे ,चूणामणि राठौर,राजेन्द्र राठौर,किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र शंकर पटेल,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव,मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर,अभिषेक शर्मा, गजेंद्र राठौर लाखन नामदेव संजय अग्रवाल, पार्षद गजेन्द्र यादव, गोविंदा निराला, गोविंद देवांगन,सूरज देवांगन, भुवन सोनी, सोमेश सोनी अनुराग विश्वकर्मा,पिंटू अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।