Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कोरबासक्ती

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे श्री दामोदराचार्य की श्रीमद भागवत कथा में कोरबा

कोरबा। श्रीमती अंजना श्रीवास्तव एवं गजेंद्र श्रीवास्तव (कोरबा परिवार) द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन इन दिनों वृंदावन कुंज, कोसाबाड़ी में किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक निरंतर चल रहा है, जिसमें वृंदावन से पधारे पूज्य महाराज श्री दामोदराचार्य जी के श्रीमुख से श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।
कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म, भक्ति और ज्ञान की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। मधुर भजनों और प्रवचनों से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो रहा है।
इस पावन अवसर पर नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल भी कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने कथा का श्रवण कर आयोजक परिवार को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की सराहना की।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई हैं, जिससे श्रद्धालु सहज भाव से कथा का आनंद ले सकें।
इस प्रकार का आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करता है, जिसमें नगरवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है।