सक्ती

जैजैपुर पुलिस का जुआ फड़ पर दबिश, मौके से 4980 रूपये नगद एवं 2 मोटर सायकिल जप्त

सक्ती-   पुलिस अधीक्षक  सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती  भुनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा खेलने- खेलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बेलदुला में जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी कामता चन्द्रा पिता दामोदर चन्द्रा उम्र 43 साल निवासी बेलादूला, रमेश कुमार भारद्वाज पिता आजूराम भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी कुटराबोड, फलिन्द्र कुमार चन्द्रा पिता नन्हे चन्द्रा उम्र 55 साल निवासी ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ.ग.), को मौके पर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया तथा कुछ जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गये जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से नगदी 4980 रूपये तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक बोरी फट्टी तथा घटना स्थल से आरोपियों का एक नग पुरानी इस्तेमाली मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 11 AM 3664 किमती लगभग 15,000 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली हिरो पैशन प्रो मोटर साइकिल CG 11 CK 4170 किमती लगभग 20,000 रूपये प्राप्त हुआ जिन्हें मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है। उक्त आरोपीगण का कृत्य  धारा 3 (2) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने तथा आरोपीगण द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय जैजैपुर में पेश किया गया है।