सक्ती

सक्ती के मां महामाया मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सक्ती के मां महामाया मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन kshititech

सक्ती‌। चैत्र पूर्णिमा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मां महामाया मंदिर सक्ती में सुंदरकांड का पाठ कर एवम हनुमान चालीसा का 100 बार का पठन कर नगर, ग्राम सहित अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर श्रीराम दरबार,हनुमान जी के साथ साथ मां महामाया की सामूहिक मंगल आरती एवम प्रसाद वितरण किया गया उक्त जानकारी देते हुए देवेन्द्र सोनी ने बताया की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती होने से मातारानी के भक्तों ने सुंदरकांड के पाठ के साथ साथ हनुमान जयंती को भी अपने सार्थक जीवन के उज्ज्वल भविष्य मानते हुए क्रमश:उपस्थित भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा 51 बार पठन करने के उद्देश्य से पाठ प्रारंभ किया लेकिन आरती समय पूर्व 100 बार चालीसा पठन कर लिया। देवेन्द्र सोनी ने आगे बताया की मां महामाया देवी की अनुकंपा से मातारानी के भक्तों द्वारा अमावस्या एवम पूर्णिमा को सुंदरकांड के पाठ लंबे समय से चली आ रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने भक्तो की संख्या बढना मातारानी की कृपा है।
मां महामाई दाई मंदिर सक्ती में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने भक्तो में गोपाल अग्रवाल, फुलेश्वर गबेल, बी के अग्रवाल,बांसी देवांगन, नकुल देवांगन, राम खिलावन श्रीवास,अमित सोनी,कुंजल,आत्मा पटेल,ब्रजवासी,अनुसूया जायसवाल, श्रीमती साहू, श्रद्धा सोनी,रमैया , श्यामसुंदर अग्रवाल,दुलारी साहू,
प्रहलाद अग्रवाल,कुंती यादव,सालिक राठौर, धरमलाल केवट, पुजाई गजराज सिंह,छोटूयादाव,मन्नू देवांगन,धुन्नू देवांगन,सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।