सक्ती

हटरी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव एवं भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

हनुमान जन्म जयंती पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर परिवार के साथ हटरी चौक में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं पार्षद गण भी हुए भव्य भंडारे में शामिल

हटरी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव एवं भव्य भंडारे का हुआ आयोजन kshititech

सक्ती – नगर के विभिन्न हनुमान मंदिर में सुबह से ही हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़ लगी रही। हटरी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर परिवार के साथ हनुमान जी का दर्शन कर हनुमान जी की पूजा अर्चना कर नगर सहित प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि का हनुमान जी से  आशीर्वाद मांगा। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा  हर मानव को बल बुद्धि के दाता हनुमान जी की पूजा अर्चना करना चाहिए हनुमान जी शक्ति, भक्ति, साहस और निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक है। हनुमान  को संकटमोचन माना जाता है, हनुमान जी की पूजा करने से मनुष्य के सभी बाधा  दूर होती है  भगवान राम के प्रति हनुमान जी की अटूट भक्ति और समर्पण की याद दिलाता है। हनुमान जी के गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें  हनुमान जी को अमर माना जाता है, इसलिए इस दिन को ‘जन्मोत्सव’ के रूप में  मनाया जाता है।
हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, और लाल फूल अर्पित कर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए हमें  बुद्धि और शक्ति का उपयोग हमेशा सेवा और धर्म देश की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने परिवार के साथ महा आरती पूजा कर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इस कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र वासियों के लिए शुभाशीष मांगा। और कहां की हनुमान जी की भक्ति और समर्पण से हमें सीख लेना चाहिए और अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में दशकों से भंडारा का आयोजन राजकुमार अग्रवाल राजू (फर्म सेठ कनीराम मांगेराम परिवार) द्वारा इस मंदिर में आयोजित किया जाता रहा है जिसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होकर पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी गण भी शामिल होकर भंडारे का लाभ उठाते हैं ।
पुलिस अधीक्षक के साथ छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई के जिलाध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल राजू (फर्म कनीराम मांगेराम), नरेश गेवाडीन ,नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव,  संजू कश्यप (भाजपा नेता), मनोज सोनी (पार्षद), अनिल शर्मा (मंदिर के पुजारी), पिंटू यादव (पार्षद) , गोबिंद देवांगन (भाजपा नेता), गणेश राम अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सहर्ष अग्रवाल,शौर्य अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सहित नगर के प्रमुख नागरिकगण एवं शहरवासी उपस्थित थे।