भाजपा युवा मोर्चा सारागांव मंडल के उपाध्यक्ष बने गौरव राठौर

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव जी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टीकरिहा जी जिलाध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर गबेल और जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक पटेल जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरूषोतम सूर्यवंशी जी, सरगांव मंडल महामंत्री जोहान यादव जी और छेदीदास मानिकपुरी, सरगांव मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज राठौर जी के सहमति से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार साहू जी द्वारा युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी में शामिल कर गौरव राठौर जी (निवासी ग्राम पंचायत झरना ) को युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह उनके सम्मान के साथ-साथ सेवा और समर्पण का अवसर है। उन्होंने कहा कि युवा सक्ती को राष्ट्रनिर्माण की धाराओं से जोड़ते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। जिससे ग्राम पंचायत झरना बाराद्वार के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास के साथ गौरव राठौर उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।


