हसौद और जैजैपुर में गैस सिलेंडर की बहुत किल्लत

सक्ती- जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत हसौद और जैजैपुर इंडेन गैस एजेंसी में गैस कार्ड धारी उपभोक्ताओं को गैस रिफिल करवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के मालिक गैस सिलेंडर रहते हुए भी उपभोक्ताओं को नहीं दे रहा है। इधर सरकार के द्वारा 45 दिन के बाद DAC वाले नियम से उपभोक्ताओं के मोबाइल में dac नंबर के नहीं आने पर बेवजह गैस उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सरकार और सरकारी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा पर्याप्त गैस सिलेंडर होने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। वर्तमान में राज्य एवं केंद्र में डबल इंजन की नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा कुछ वर्षों पहले गरीबों को उज्ज्वला योजना का मुफ्त में और अमीरों को खरीदी में गैस सिलेंडर देकर लालच में फंसा दिया है। लेकिन अब रूपए पैसे में भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण गैस कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं को बिना गैस सिलेंडर का भोजन बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


