रायपुरसक्ती

सक्ती जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में NSUI ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सक्ती जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में NSUI ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन kshititech
सक्ती जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में NSUI ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन kshititech

जिलेभर के छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं

सक्ती ‌। प्रदेश के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली के संबंध में nsui द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन देकर कहा है कि हम प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र/छात्राएं हैं। विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। यह स्थिति छात्रों की आवाज़ को दबाने का कार्य कर रही है, जिसे अब छात्र संगठन अब किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है। इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत हम यह ज्ञापन प्रस्तुत कर रहे हैं।

हमारी प्रमुख मांगें:
1. प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए।
2. छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
3. चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा की जाए।
4. छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए।
5. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए।

छात्रों के अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की कृपा करें। अन्यथा, छात्र संगठन अपने अधिकारों के लिए चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।