सक्ती की पायलट बिटिया श्रुति रतेरिया का सम्मान किया श्री श्याम परिवार ने 28 मार्च को रतेरिया निवास में पहुंचे श्याम प्रेमी

सक्ती- सक्ती शहर के श्री श्याम परिवार के सक्रिय सदस्य एवं युवा समाजसेवी अनिल (अरविंद) रतेरिया एवं श्रीमती शशि रतेरिया की मेधावी बिटिया श्रुति रतेरिया के कमर्शियल पायलट बनने पर श्री श्याम परिवार सक्ती के संयोजक अशोक बंसल के नेतृत्व में सदस्यों ने 28 मार्च को उनके स्टेशन रोड स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान रतेरिया परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहे तथा इस अवसर पर श्री श्याम परिवार सक्ती के अशोक बंसल ने कहा कि श्रुति की यह सफलता पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रवाल समाज के लिए गौरव की बात है। तथा सक्ती शहर में पायलट के रूप में इस बिटिया ने सफलता अर्जित कर सकती का नाम ऊंचा किया है। एवं इस अवसर पर हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर श्रुति बिटिया को गुलदस्ता भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तो वहीं श्याम बाबा के दुपट्टा एवं आशीर्वाद के माध्यम से भी उनका अभिनंदन किया गया इस दौरान श्रुति बिटिया के पिता श्याम प्रेमी अरविंद अनिल रतेरिया ने कहा कि यह सभी बाबा श्याम की कृपा है कि आज उनके परिवार की सदस्य ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है जो जो हम सभी परिवार जनों के लिए भी अत्यंत खुशी का क्षण है। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार सक्ती के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


