नवरात्र पर्व की नवमी पर हुआ घर-घर कन्या भोज का आयोजन


सक्ती – चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आज 27 मार्च शुक्रवार को नवमी पर्व भक्तिमय वातावरण के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, आज कुंवारी कन्या भोज का आयोजन किया गया , नगर की प्रसिद्ध श्री महामाया मंदिर एवं हिंदू घरों में भी कन्या भोज का आयोजन किया गया और कन्याओं को यथाशक्ति उपहार भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। घरों में आज खीर , पुरी, आलू की सब्जी सहित अन्य मिष्ठान बनाए गए और माता रानी को भोग लगाया गया । देवी मंदिर में आज दर्शन के लिए भीड़ उमड पड़ी, चैत्र नवरात्रि में अष्टमी एवं नवमी पर्व मे देवी पुराण मे विशेष महत्व माना गया है, इस दिन सच्चे मन से दर्शन करने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, मा प्रसन्न होकर भक्तों को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करती है,इस दृष्टि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन दिनभर करते रहे ,दिन भर भजन कीर्तन सहित तमाम प्रकार के धार्मिक आयोजन का सिलसिला मंदिरों में दिन भर जारी रहा. नवरात्रि पर्व को लेकर पूरा नगर भक्तिमय हो गया ।


