सक्ती

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का किया गया शुभारंभ

कलेक्टर के निर्देशन में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सक्ती-   कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। इस वर्ष की थीम “यस वी कैन एंड टीबी, लीड बाई कंट्री, पावर्ड बाय प्यूपल” रही। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका समय पर इलाज संभव है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में इसकी नि:शुल्क जांच और उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच कराएं और टीबी मुक्त अभियान में सहयोग करें। इस अवसर पर वर्ष 2023 एवं 2024 में टीबी मुक्त पंचायत घोषित ग्रामों के सरपंचों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वेदांता पावर प्लांट के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर  बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर  के एस पैंकरा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना
विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय द्वितीय चरण) का शुभारंभ नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष  श्याम सुंदर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना  किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, समय पर जांच और सही उपचार से टीबी को समाप्त किया जा सकता है तथा नागरिकों से लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त सक्ती के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में सघन स्क्रीनिंग, घर-घर सर्वे, संदिग्ध मरीजों की पहचान, त्वरित जांच व उपचार की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण सहायता, निक्षय मित्रों से सहयोग तथा जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, पीएमटीबीएम कंसल्टेंट दीक्षा पुरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक  विनोद राठौर, एस्टेब्लिशमेंट शाखा के प्रतिनिधि, जिला आयुष्मान समन्वयक  सलमान खान, एसटीएस  मीना मरकाम, टीबी निरीक्षक  ओम प्रकाश धीवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।