सक्ती

डभरा एसडीएम तहसीलदार मनमोहन सिंह ने रेत खनन करते 2 पोकलेन, 8 हाईवा को जप्ती कर थाना के सुपुर्द किया बड़ी

सक्ती- डभरा थाना अंतर्गत ग्राम कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर एस डी एम, तहसीलदार की टीम द्वारा आधी रात को बड़ी कार्यवाही करते हुए पोकलेन हाईवा को जप्ती कर थाना के सुपुर्द किया क्षेत्र से लगातार अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत लगातार जिला कलेक्टर कार्यालय को मिल रही थी जिस पर कलेक्टर द्वारा अवैध खनन परिवहन करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जिस पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर डभरा अनुविभागीय अधिकारी  विनय कुमार कश्यप  एवं  तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह की राजस्व  एंव पुलिस टीम के साथ दिनांक 24.03.2026 के मध्य रात्रि राजस्व प्रशासन की टीम ने महानदी के तट पर स्थित ग्राम कलमा में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए मौके पर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 पोकलेन सहित 8 डंफ़र जप्त कर चंद्रपुर थाने के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा इस कार्यवाही में पटवारी देव कश्यप, हरिशंकर पटेल,  हरमेंद्र वारे, लखनपुरी, मुकेश रमन, अंकितेश पटेल ,लोकेश पटेल, सहित राजस्व एवं पुलिस टीम ने की कार्रवाई।