सक्ती

भ्रष्टाचार जांच की मांग पर युवक ने की भूख हड़ताल

सक्ती-  सक्ती जिले के ग्राम पंचायत पिसौद में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीण रामकृष्ण धीवराज ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रहा है और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही। रामकृष्ण के अनुसार 13 मार्च को आई जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किए बिना ही पंचायत भवन में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर दी और हस्ताक्षर का दबाव बनाया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी, खराब सड़कों के पुनर्निर्माण, मनरेगा, पीडीएस और आंगनबाड़ी से जुड़ी अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।